ताजा खबरें

पालघर के पास मछली पकड़ने वाली नाव पलटी, बाल-बाल बची 15 लोगों की जान

395

महाराष्ट्र में पालघर तट से दूर अरब सागर में एक पत्थर से टकराने के बाद एक मछली पकड़ने वाली नाव पलट गई, जिसके बाद वक़्त रहते उसमें सवार पंद्रह लोगों को भी बचा लिया गया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब छह बजे बोईसर मुरबे गांव के पास हुई. उन्होंने कहा कि पालघर तट से 55 समुद्री मील दूर मछली पकड़ने वाली नौका ‘जय सागरिका’ चट्टान से टकराई और वह डूबने लगी।अधिकारी ने बताया कि एक वायरलेस प्रणाली के माध्यम से एक एसओएस भेजा गया, जिसके बाद पास की अन्य नावों पर मछुआरे वहां पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त जहाज पर सवार 15 लोगों को बचाया और उन्हें किनारे पर लाया।इस हादसे में किसीके भी जान गंवाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Also Read: दीपक केसरकर मुझे जेल भेजना चाहते है लेकिन मैं झुकेगा नहीं : संजय राउत

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़