ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर, ट्रक बहकर गया, 3 लोगों की मौत

361

महाराष्ट्र (Maharashtra)के गढ़चिरौली जिले में बाढ़ का कहर देखने मिल रहा है। कई जगहों पर नदी- नालों में बाढ़ आ गई है। इसी बीच मूसलाधार बारिश के कारण एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक बाढ़ में बह गया। पता चला है कि इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। अब तक 3 लोगों के शव मिले हैं।
ट्रक अलापल्ली से भामरागढ़ जा रहा था। तभी बाढ़ के पानी में बह गया। घटना अहेरी तालुका के पर्मिली गांव के पास हुई।

ट्रक अलापल्ली से भामरागढ़ जा रहा था। उस समय, अहेरी तालुका में पर्मिली गांव के पास एक नाले का जल स्तर बढ़ गया था। पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण रास्ता बंद कर दिया गया था। हालांकि ट्रक चालक ने पुल से पानी उतरते देखा। और ट्रक को उस पर ले जाने की कोशिश की।

लेकिन बीच में पहुंचने के बाद ट्रक पानी में फंस गया और पानी में बह गया। यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी। घटना आधी रात को हुई और घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच प्रशासन ने जानकारी दी है कि 3 शव मिले हैं। अभी भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाहन में यात्री हो सकते हैं।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। इस बारिश से किसान खुश नजर आ रहे हैं। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा और कोल्हापुर में भारी बारिश देखी जा रही है।
मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों में भी अच्छी बारिश हो रही है। मराठवाड़ा के हिंगोली, परभणी और नांदेड़ जिलों में कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। मूसलाधार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। कोंकण में भी अच्छी बारिश हो रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने यातायात को प्रभावित किया है।

Reported by :- Rajesh Soni

Also Read ;- https://metromumbailive.com/famous-tamil-actor-hospitalized/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़