ताजा खबरें

केमिकल युक्त पानी से वालधुनी नदी में बना झाग

403

अम्बरनाथ – मुंबई से सटे अंबरनाथ की प्राचीन शिव मंदिर से लगकर बहने वाली वालधुनी नदी आए दिन रासायनिक कंपनियों के प्रदूषण का शिकार हो रही है। अंबरनाथ एमआईडीसी की कंपनियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के चलते वालधुनी नदी में झाग निर्माण हो रहा है। गुरुवार के दिन भी केमिकल युक्त पानी की वजह से नदी में बड़ी मात्रा में दूषित झाग दिखाई दिया। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और प्रशासन इस गंभीर विषय को कब गंभीरता से लेंगी ऐसा सवाल अंबरनाथ वासियों की तरफ से किया जा रहा है।

Also Read: वसई -विरार शहर का सौंदर्यीकरण शुरू ,चित्र और फव्वारों का किया निर्माण

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़