एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म 25 जनवरी को थिएटर पर आएगी, जबकि ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होगा। शाहरुख खान के फैन्स उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस तरह शाहरुख खान ने आज ट्विटर पर “आस्क एसआरके” सेशन आयोजित किया।
“आस्क एसआरके” सेशन में, शाहरुख खान ने फैंस से उनसे सवाल पूछने के लिए कहा। शाहरुख खान ने फैन्स द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उनके फैन्स ने उनसे कई तरह के सवाल किए। लेकिन फैन्स के एक सवाल और शाहरुख के जवाब ने सबका ध्यान खींच लिया है. जहाँ एक फैन ने पूछा की सर, आपसे जवाब पाने के लिए, मैंने दो बार शादी की, दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट हो गयी हैं, कृपया मुझे अभी जवाब दें, जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, बेटा अब तो आपकी दोनों बीवियां ही आपको जवाब देंगी “शाहरुख़ खान के इस जवाब को देखकर फैंस अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे है।
Also Read: विक्रोली स्थित एक सोसायटी में हुआ हादसा