मुंबई : आज महाराष्ट्र सरकार, स्लम पुनर्विकास प्राधिकरण, मुंबई नगर निगम ने मुंबई कि पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के फ्लैट और उनके नाम के कॉर्पोरेट कंपनी कार्यालय को निष्कासन के आदेश के बाद अपने कब्जे में ले लिया। झुग्गीवासियों को आवंटित इन फ्लैटों पर पेडनेकर ने 10 साल से अधिक समय से अवैध कब्जा कर रखा था।
महाराष्ट्र सरकार एसआरए, बीएमसी ने निष्कासन के आदेशों को लागू किया और आज गोमाता जनता एसआरए वर्ली में पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के निवास और कार्यालय पर कब्जा कर लिया। पेडणेकर ने 10 वर्षों से अधिक समय से अवैध रूप से इन आवासों (मूल रूप से स्लम निवासियों के नाम पर आवंटित) पर कब्जा कर रखा था। “पेडनेकर को हिसाब देना पडेगा”
Also Read: केमिकल युक्त पानी से वालधुनी नदी में बना झाग