ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मालाड में गरीबों को मुफ्त अन्न वितरण

334

उत्तर मुंबई के मालाड (Malad)स्थित मामलेटदारवाड़ी के मशहूर समाजसेवक और भारतीय जनता पार्टी के मालाड गुजराती सेल के अध्यक्ष भावेश दोषी और उनकी समाजसेविका पत्नी रूपा दोषी जनहितैषी काम करने के लिए पहचाने जाते हैं। आए दिन यह पति-पत्नी का जोड़ा क्षेत्र की गरीब जनता की मदद के लिए कुछ न कुछ गरीब हितैषी काम करते रहता है। इस बीच भावेश दोषी और उनकी पत्नी रूपा दोषी ने एक बार गरीबों की मदद की है।

दरअसल, भावेश दोषी और उनकी पत्नी रूपा दोषी ने मामलेटदारवाड़ी के वार्ड नंबर 46 में 100 जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन का किट बांटा है। इस जोड़े द्वारा मुफ्त अन्न वितरण का कार्यक्रम महीने में दो बार आयोजित किया जाता है। वहीं इस महीने से इस जोड़ों ने 300 जरूरतमंदों को मुफ्त राशन किट बांटने का टारगेट रखा है।

इस राशन में लोगों को 5 किलो गेहूं का आटा, दो किलो चावल, गुड़, 2 किलो शक्कर और 1 किलो चना दाल दी जाती है। इसके अलावा भावेश दोषी महावीर किलिनीक के माध्यम से भी गरीब और जरूरतमंद मरीजों की भी सेवा करते हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/jacqueline-fernandez-will-be-seen-playing-the-character-of-priya-rajvansh/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़