बोरीवली – G20 के प्रतिनिधि आज बोरीवली नेशनल पार्क में स्थित कनेरी गुफा का भ्रमण करने के लिए आने वाले हैं। जी-20 के प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए नेशनल पार्क के बाहर भारी संख्या में लोग हाथ में तिरंगा लेकर खड़े थे। विधायक मनीषा चौधरी ने कहा कि जी-20 की प्रतिनिधि आज बोरीवली में आ रहे हमारे लिए गर्व की बात है और इसलिए आज यहां पर लोग हाथ में तिरंगा लेकर जी-20 के प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए खड़े हैं। उनके आने से हमारे देश का सम्मान बढ़ रहा है। G20 के प्रतिनिधि बोरीवली में पहुंचने से पहले लोगों के अंदर जबरजस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।जी-20 के प्रतिनिधि बोरीवली के नेशनल पार्क में एंट्री करने पर जयघोष के स्वागत किया गया।
Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/