Ghibli Glory of Mumbai : मुंबई, जिसे ‘सपनों की नगरी’ कहा जाता है, अब सोशल मीडिया पर अपने अनोखे ‘घिबली इफेक्ट्स’ से सजी तस्वीरों के कारण चर्चा में है। ये एनीमेटेड विजुअल्स शहर की अनूठी सुंदरता और जीवंत संस्कृति को दर्शाते हैं, जिसमें गणेश चतुर्थी के भव्य उत्सव, बारिश के मौसम, प्रसिद्ध वड़ा पाव और मुंबई की तेज़ रफ्तार लाइफस्टाइल को खूबसूरती से उकेरा गया है।
घिबली स्टाइल में मुंबई की झलक
हाल ही में इंस्टाग्राम यूजर @knocksensebandrandheri ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें मुंबई को जापानी एनीमेशन स्टूडियो ‘घिबली’ के जादुई स्पर्श के साथ दिखाया गया है। इस फोटो में शहर की प्रमुख पहचान शामिल हैं – जैसे मुंबई की लोकल ट्रेनें, मेट्रो, ऑटो रिक्शा, बेस्ट बसें, और मशहूर स्ट्रीट फूड वड़ा पाव।
घिबली स्टूडियो अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले एनीमेशन और डिटेलिंग के लिए जाना जाता है, और अब मुंबई को इस अंदाज में देखना लोगों को खासा पसंद आ रहा है। खासकर गणेश चतुर्थी के भव्य दृश्य, बारिश में भीगती सड़कें और मुंबई के व्यस्त ट्रांसपोर्ट सिस्टम को इस स्टाइल में देखने का अनुभव बेहद अनोखा है। ( Ghibli Glory of Mumbai)
मुंबई की आत्मा – वड़ा पाव, गणेशोत्सव और बारिश
मुंबई का नाम आते ही सबसे पहले जो चीजें दिमाग में आती हैं, वे हैं – सड़क किनारे बिकने वाला गर्मागर्म वड़ा पाव, गणेश चतुर्थी का जोश और यहां का सुहाना मानसून। घिबली इफेक्ट्स से सजी इन तस्वीरों में इन सभी को शानदार तरीके से दिखाया गया है।
मुंबई के लोकल स्टेशन, भीड़ से भरी सड़कों, और बारिश में चमकते शहर के नजारों को देखकर ऐसा लगता है जैसे ये किसी एनीमेशन फिल्म का हिस्सा हों। इस विजुअल ने मुंबईकरों को अपने ही शहर को नए रूप में देखने का मौका दिया है। ( Ghibli Glory of Mumbai)
सोशल मीडिया पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया
यह अनोखा प्रयोग सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे ‘जादुई’ और ‘नॉस्टैल्जिक’ बताया, तो कुछ ने इसे अपनी पसंदीदा स्टूडियो घिबली फिल्मों से तुलना की।
मुंबई की आत्मा और इसकी संस्कृति को इस तरह पेश करने का यह नया तरीका न केवल शहर के लोगों को बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को भी आकर्षित कर रहा है।
Also Read : Mira-Bhayander : MBVV पुलिस ने अवैध शराब, हुक्का बिक्री पर छापेमारी।