भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित के लिए कानून लाकर ही हम चीन की तरह विकास कर सकते हैं। चीन का उदाहरण देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वहां 1 मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं और भारत में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं।
मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या कानून पर बात करते हुए कहा कि अगर इस पर कानून नहीं बना तो देश में एकता नहीं बचेगी। उन्होंने इस मुद्दे पर चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि 1979 में चीन की जीडीपी भारत से कम थी। 1978 में चीन वन चाइल्ड प़ॉलिसी लाया और चीन की जीडीपी की खबर सबको है। गिरिराज आगे बोले, चीन में आज 1 मिनट में 10 बच्चे पैदा हो रहे हैं और भारत में 1 मिनट में 30 बच्चे पैदा होते हैं।
गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बयान देते हुए कहा है कि ये कानून सबपर लागू किया जाए और कानून न मानने वाले पर कार्रवाई हो और उनसे वोटिंग अधिकार छीन लिया जाए।
Also Read: यूपी पुलिस ने बरपाया कहर, एलन मस्क को दिया जवाब