मुंबई (Mumbai)से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में अचोले पुलिस ने 9.36 लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने की चोरी के मामले में एक 21 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है और उसके नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया। आरोपी लड़की ने अपने पड़ोसी के घर से सामान चोरी किया।
पुलिस के अनुसार, नालासोपारा ईस्ट के एवरशाइन सिटी के रश्मी गार्डन की रेहनूवाली और शिकायतकर्ता दिव्या सुरेश पटेल ने 23 नवंबर को नकदी और गहने गायब पाया और अचोले पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से सुराग हासिल करने में विफल रही, इसलिए उन्होंने पटेल से पूछताछ की कि उनके घर पर नकदी और सोने के बारे में कौन जानता है। पटेल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बिल्डिंग की अन्य महिलाओं से भी इस बारे में बात की थी और कुछ लोगों को इसके बारे में पता भी था। पुलिस अधिकारियों ने तब ग्रुप की हर महिला की जाँच की और उनकी गतिविधि पर भी नज़र रखी जहां उन्होंने देखा कि एक 21 साल की लड़की ने हाल ही में अपने प्रेमी के लिए फर्नीचर, आभूषण और बाइक खरीदी थी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी लड़की के पास पुलिस ने साढ़े चार लाख के गहने बरामद कर लिए और बाकी के पैसे युवती ने घर के पूजा और बाकी कामकाज पर खर्च कर दिए थे।
Also Read :- https://metromumbailive.com/bests-premium-buses-start-service-between-bandra-thane-bang-offers-on-chalo-app/