काम के सिलसिले में अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे हैं? या पहले से ही अमेरिका में रहते हैं और काम करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। यूएस वीजा को लेकर आपकी बड़ी परेशानी खत्म होने वाली है। दरअसल अमेरिका अपनी वीजा नीति में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह बदलाव एच1बी और एल1 वीजा को लेकर है। यूएसए अपनी घरेलू वीजा पुनर्वैधीकरण नीति को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। ऐसा होते ही आपको अपना यूएस वीजा रिन्यू कराने के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा।
अमेरिका इस सिलसिले में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट इसी साल लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद प्राप्त परिणामों के आधार पर अमेरिका की यह नई वीजा नवीनीकरण नीति पूरी तरह से लागू हो जाएगी। इस नई नीति से हर साल हजारों भारतीय पेशेवरों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि ‘हम लोगों को अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए दूसरे देश की यात्रा करने की जरूरत को खत्म करने की योजना पर काम कर रहे हैं।’
Also Read: गुजरात हाई कोर्ट ने पीएम मोदी की डिग्री का खुलासा करने या न करने पर फैसला सुरक्षित रखा।