ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मेट्रो प्रवासियों के लिए खुशखबर

363

मुंबई में मेट्रो (Metro)से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड ने मेट्रो के समय में आधे घण्टे की बढ़ोतरी की है। वर्सोवा, अंधेरी , घाटकोपर मेट्रो का समय आठ मार्च से बढ़ा दिया गया है। वर्सोवा से रात साढ़े दस बजे छूटने वाली आखिरी मेट्रो अब आधे घंटे बाद 11 बजे छूटेगी। इसी तरह घाटकोपर से वर्सोवा के लिए आखिरी मेट्रो रात 10 बजकर 55 मिनट पर छूटती है। लेकिन अब मंगलवार से इसका समय भी बढा दिया गया है। अब घाटकोपर से वर्सोवा के लिए आखिरी गाडी रात 11 बजकर 25 मिनट पर छूटेगी। वर्सोवा से घाटकोपर और घाटकोपर से वर्सोवा के बीच सुबह छूटने वाली गाड़ियों के समय में किसी किस्म का कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्सोवा से घाटकोपर के लिए पहली मेट्रो सुबह साढ़े छह बजे छूटेगी । इसी तरह घाटकोपर से वर्सोवा के लिए पहली मेट्रो भी सुबह साढ़े छह बजे ही छूटेगी । वैसे मेट्रो का समय बढ़ाने की काफी समय से मेट्रो के प्रवासी मांग कर रहे थे। इनके बाद इसमे आधे घंटे की बढ़ोतरी की गई है। वैसे मेट्रो के समय में आधे घण्टे की बढ़ोतरी भी काफी नही है। इसके समय को अभी और बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि मुम्बई में मध्य और पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें देर रात तक चलती है। चूंकि मेट्रों दोनों रेल सेवाओ को जोड़ती है । इसलिए देर रात वर्सोवा से घाटकोपर के बीच सफर करने वाले लोकल के यात्रियों को रात में मेट्रो के जल्दी बन्द होने से दिक्कत होती है। रात में उन्हें फिर ऑटो और टैक्सी पर निर्भर रहना पड़ता है। क्योंकि रात में बेस्ट बसों की फ्रीक्वेंसी भी कम होती है।

Reported By :-Hitendra Pawar

Also Read :-https://metromumbailive.com/coaches-will-be-increased-in-15-pairs-of-trains-the-journey-of-passengers-will-be-comfortable/Meytro


Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़