ताजा खबरेंमनोरंजन

सिंघम फैंस के लिए अच्छी खबर, आ रही है ‘सिंघम अगेन ‘

381

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आरही है। एकतरफ जहाँ अजय देवगन की फिल्म भोला जल्द पर्दे पर रिलीज़ होगी तो वही सिंघम अगेन फिल्म की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। अजय की फिल्म सिंघम के तीसरे पार्ट का ऐलान हो गया है। तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म सिंघम अगेन की जानकारी दी। तरण आदर्श ने सिंघम से अजय की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘सिंघम अगेन के लिए अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक साथ वापस आ गए हैं। अजय के फिल्म भोला से फ्री होने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.’ अजय के फैंस सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 2011 में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान कमाई की फिर 2014 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी ‘सिंघम रिटर्न्स’ रिलीज हुआ। अजय की ‘सिंघम 2’ भी सुपरहिट रही थी। अब आठ साल बाद सिंघम फिर से दर्शकों के सामने आ रहा है. अजय की भोला 30 मार्च 2023 को रिलीज होने वाली है। अजय के साथ तब्बू भी फिल्म भोला में मुख्य भूमिका निभाएंगी।

Also Read: Raj Thackeray: ”मराठा और ब्राह्मण…” राज ठाकरे ने किया स्पष्ट

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़