ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

खुशखबरी: मुंबई-पुणे के बीच दौडेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, महज ढाई घंटे में तय होगा सफर

407

महाराष्ट्रवासियों को रेलवे बहुत बड़ा तोहफा देने जा रही है। क्योंकि जल्द महाराष्ट्र को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेन मुम्बई-पुणे (Mumbai-Pune)के बीच दौडेगी। ऐसी जानकारी मिल रही है।

मुम्बई-पुणे के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ने के कारण दोनों शहर के नागरिकों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि वंदे भारत ट्रेन के चलने से मुम्बई-पुणे की दूरी को सिर्फ ढाई घंटों में तय किया जा सकता है।
15 अगस्त से महाराष्ट्र में पहली वंदे भारत चल सकती है।

पिछले बजट में केंद्र सरकार ने देशभर में 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इसीके तहत महाराष्ट्र को पहली वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है। वंदे भारत ट्रेन फुल्ली एसी ट्रेन है। इसमें सिर्फ बैठने की व्यवस्था होती है। इस वजह से वंदे भारत ट्रेन को कम दूरी पर चलाया जा रहा है।
लेकिन आने वाले दिनों में वंदे भारत ट्रेनों में भी एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह स्लीपर क्लास बोगियां भी जोड़ी जाएगी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/there-is-not-a-single-text-of-prithviraj-chauhan-and-maharana-pratap-in-history-books-akshay-kumars-statement/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़