ताजा खबरेंदुनियादेश

Google Pay और PhonePe करने जा रहे हैं बदलाव, तय होगी पेमेंट की लिमिट

437

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ऐप्स जैसे कि Google Pay (गूगल पे) और PhonePe ( फोन पे) अन्य जल्द ही ट्रांजेक्शन की लिमिट तय करने वाले हैं। जल्द ही यूजर्स UPI पेमेंट ऐप्स के जरिए अनलिमिटेड पेमेंट नहीं कर पाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI), जो UPI डिजिटल पाइपलाइन का संचालन करता है, रिजर्व बैंक (RBI)के साथ चर्चा कर रहा है कि यूपीआई पेमेंट को 30 % तक सीमित करने की तैयारी में है। नये नियम 31 दिसंबर तक फैसला हो सकता है।
UPI एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने में सक्षम होता है। इससे कोई भी यूजर बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर लेन-देन कर सकते हैं।
Google Pay और PhonePe का बाजार में लगभग 80% हिस्सा है। नवंबर 2022 में कंसंट्रेशन रिस्क से बचने के लिए एनपीसीआई ने थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स (टीपीएपी) के लिए 30% वॉल्यूम कैप का प्रस्ताव रखा था। सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से विचार करने के लिए एक बैठक हो चुकी है। बैठक में एनपीसीआई के अधिकारियों के अलावा, वित्त मंत्रालय और आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। एनसीपीआई सभी संभावनाओं का मूल्यांकन कर रहा है और 31 दिसंबर की समयसीमा बढ़ाने पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि एनपीसीआई इस महीने के अंत तक यूपीआई मार्केट कैप लागू करने पर फैसला ले लेगा।

Also Read: 1 दिसंबर से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़