ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सरकार लॉकडाउन का डर दिखा रही है-राज ठाकरे

493

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) की जानलेवा दूसरी लहर कमजोर पड़ चुकी है। लेकिन अब राज्य पर तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। हालही में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा था कि, ‘कोरोना नियमों का पालन करें और फिर से लॉकडाउन लगाने की नौबत ना आ जाएं। इस बीच लॉकडाउन को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राज ठाकरे ने पुणे में मीडिया से संवाद साधते हुए कहा कि, ‘सभी सरकारों को लग रहा है कि लॉकडाउन में जो चल रहा है, वो बिल्कुल सही चल रहा है। कोई आंदोलन नहीं, कोई मोर्चा नहीं। कोई सरकार के खिलाफ बोल नहीं सकता। बस सब अपनी दुकान चला रहे हैं। कोरोना की तीसरी और चौथी लहर का डर दिखाया जा रहा है। यह कब तक चलेगा?

बता दें कि, मनसे मंदिर खोलने को लेकर आक्रामक नजर आ रही है। इसको लेकर मनसे करुकर्ताओं द्वारा घंटानाद आंदोलन भी किया जा रहा है। वहीं दही हांडी आयोजन को लेकर भी मनसे नेता अड़ गए थे। जिसके कारण पुलिस ने कई मनसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।

Report by : Rajesh Soni

Also read : दारू पीकर अजित पवार के सामने आया शराबी, जिसके बाद डिप्टी CM ने दिए ऐसे आदेश

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़