ताजा खबरेंदेश

बागेश्वर धाम में भव्य आयोजन: प्रधानमंत्री 23 और राष्ट्रपति 26 को जायेंगे

2.2k
Grand event at Bageshwar Dham: Prime Minister will visit on 23rd and President on 26th

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में 23 और 26 फरवरी 2025 को दो बड़े ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम में दर्शन करेंगे और अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इस अस्पताल से प्रदेश के हजारों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

वहीं, 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 251 बेसहारा कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। इस भव्य आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, और एसपी अगम जैन समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

बागेश्वर धाम का यह आयोजन न सिर्फ प्रदेश के स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान को नई दिशा देगा, बल्कि देशभर में एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करेगा।

Read also : Mumbai : लोकल ट्रेन में रविवार को मेगा ब्लॉक, कई ट्रेन Cancel

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़