कोरोनाखेलताजा खबरेंमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आज प्रतिबंध में ढील को लेकर जारी हो सकते हैं दिशानिर्देश

492

आज रात तक ब्रेक द चेन के नए नियमों की घोषणा होने की उम्मीद है। दो दिन पूर्व टास्क फोर्स की बैठक में हुई चर्चा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के पास हस्ताक्षर के लिए फाइल भेजी थी। मुख्यमंत्री द्वारा इस पर फैसला लेने के बाद आज अनलॉक के नए दिशानिर्देश जारी हो सकते हैं। राज्य के 11 जिलों को छोड़कर बाकी 25 जिलों में नियमों में कुछ छूट मिलने की संभावना है।

साथ ही मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में कुछ नियमों में ढील दी जाएगी।हालांकि पुणे, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, अहमदनगर, बीड, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसलिए सभी इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि नए नियम क्या होंगे?

मराठवाड़ा के परभणी, लातूर, जालना, नांदेड़, हिंगोली और औरंगाबाद। वहीं विदर्भ के उस्मानाबाद, अमरावती, गढ़चिरौली, गोंदिया, चंद्रपुर, नागपुर, बुलढाणा, भंडारा, यवतमाल, वर्धा औऱ वाशिम। इसके अलावा कोंकण के ठाणे और मुंबई। वहीं उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव, धुले और नंदुरबार में प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर। कोंकण में रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, पालघर। मराठवाड़ा में
बीड और उत्तरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में प्रतिबंध रहेगा।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – पुणे में अनलॉक को लेकर अगले 2 से 3 दिन में होगा फैसला-गृहमंत्री पाटिल

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़