ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Gujarat : महाराष्ट्र में आता है गुटखा- कांग्रेस

597
Gujarat : महाराष्ट्र में आता है गुटखा- कांग्रेस

Gujarat : महाराष्ट्र विधानसभा में शुक्रवार को गुटखा के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि बड़ी मात्रा में गुटखा गुजरात से महाराष्ट्र में आता है। उन्होंने कहा कि गुटखे के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसकी अवैध बिक्री पर सरकार सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो गुटखा लाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो या फिर इस पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाए।

विधानसभा में इस बयान पर बवाल मच गया। बीजेपी विधायक अमित साटम ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता गुटखा व्यापारियों का समर्थन कर रहे हैं? इस पर गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने स्पष्ट किया कि सरकार गुटखा व्यापारियों का समर्थन नहीं करती और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Gujarat)

चर्चा के दौरान चांदिवली के विधायक दिलीप लांडे ने मुंबई के पवई, घाटकोपर और साकीनाका में ड्रग्स और गुटखा की खुलेआम बिक्री का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में स्कूल-कॉलेज के छात्रों को नशे का आदी बनाया जा रहा है। मंत्री योगेश कदम ने इस पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि हाल ही में साकीनाका पुलिस ने लखनऊ में छापा मारकर 10 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया है।

वडेट्टीवार ने तर्क दिया कि गुटखा पर प्रतिबंध से सरकार को भारी राजस्व हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि गुटखा पर से प्रतिबंध हटा दिया जाए तो राज्य को 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है। हालांकि, सरकार ने गुटखा व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। (Gujarat)

Aslo Read : Mumbai : लागू होगी पार्किंग पालिसी ! इलेक्ट्रिक वाहनों पर 6% चार्ज

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़