लोगों को अक्सर रेलवे (Railway)की पटरियों पर बिलकुल भी न चलने की सलाह दी जाती हैं ,लेकिन कुछ लोग नहीं सुनते वे निडर होकर पटरियों को पार करने की कोशिश करते हैं कई बार लोग ऐसे हालात में हादसों का शिकार भी हो जाते हैं ऐसा ही कुछ रेलवे स्टेशन पर देखा जा सकता हैं जल्दी पहुंचने के जिद में लोग एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ट्रैक पार करने लगते हैं जी हाँ इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही विडिओ वायरल हो रहा हैं इस विडिओ में एक शख्स ऐसे ही एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था की इतने में उसका बूट ट्रैक के बीच फंस जाता हैं इसी बीच वो अपने पैर उठाता हैं और ट्रैक से दूर चला जाता हैं ,फिर से अपना बूट लेने के लिए ट्रैक को पार करता है इसी दौरान एक ट्रैन वहां पहुँचती हैं जिसके बाद वह तेजी से प्लेटफॉर्म
पर चढ़ जाता हैं यह विडिओ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @गुलज़ार_साहेब नाम के एक आईडी ने शेयर किया हैं इसके कैप्शन में लिखा हैं आपके जूतों से ज्यादा आपकी जान कीमती हैं,जूतों का क्या हैं ,बाजार में मिलते हैं लेकिन आपको आपका जीवन कभी वापस नहीं मिलेगा
Also Read :- https://metromumbailive.com/virat-kohli-birthday-celebration/