ताजा खबरेंमनोरंजन

हंसिका मोटवानी और पति में शादी के दो दिन बाद ही आई दूरी

432

हंसिका मोटवानी ने बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ 5 दिसंबर, 2022 को जयपुर में शादी की है। जिसकी इनसाइड फोटोज सामने आ गई हैं। अभिनेत्री ने राजस्थान के जयपुर में 450 साल पुराने मुंडोता किले और महल में शादी की सभी रस्में निभाईं। इसी बीच हंसिका के हनीमून को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवानी ने अपने काम से लंबा ब्रेक लिया है. एक्ट्रेस अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद कपल ने अपने हैप्पी हनीमून के लिए भी खास प्लानिंग की है। लेकिन अब हंसिका, सोहेल के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद सीधे शूटिंग मोड में आने की खबर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के दो दिन बाद ही एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो जाएंगी। हालाँकि दोनों ने अपने हनीमून की योजना बना ली है, लेकिन हंसिका को हनीमून के लिए जाने से पहले कुछ काम पूरे करने हैं। एक्ट्रेस 6 दिसंबर को काम पर लौट आएंगी। शादी के दो दिन बाद हंसिका एक ब्रांड शूट की शूटिंग में बिजी होंगी.

Also Read: एक बार फिर संजय राउत ने कोश्यारी पर की टिप्पणी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़