ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Heatwave Alert : महाराष्ट्र में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 150 साल में सबसे गर्म रहेगा पुणे – IMD का पूर्वानुमान

4.5k
Heatwave Alert : महाराष्ट्र में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 150 साल में सबसे गर्म रहेगा पुणे – IMD का पूर्वानुमान

Heatwave Alert : पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में मौसम लगातार बदल रहा है, और अब मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। फरवरी महीने में ही राज्य के कई हिस्सों में असामान्य रूप से अधिक गर्मी महसूस की गई। मार्च से मई के बीच तापमान औसत से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, पुणे का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। IMD के मुताबिक, इस बार देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी, जिसमें महाराष्ट्र भी प्रमुख रूप से प्रभावित रहेगा।(Heatwave Alert)

1901 के रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल फरवरी का न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे अधिक था, जबकि अधिकतम तापमान दूसरा सबसे ऊंचा दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एस.डी. सनप के अनुसार, पुणे का तापमान 150 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है।(Heatwave Alert)

राज्य सरकार ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के व सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Also Read :Mahakumbh 2025 : “हिम्मत है तो भागवत से पूछो” राउत का शिंदे पर पलटवार

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़