ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमीरा भयंदरमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश की चेतावनी

403
Heavy Rain Warning:
Heavy Rain Warning:

भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है।अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उत्तर मध्य में कम दबाव के क्षेत्र बनने की संभावना है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश (Rain) का सबसे ज्यादा असर अगले चार से पांच दिनों में कोंकण में होगा। सबसे ज्यादा बारिश मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। जालना, परभणी, हिंगोली, लातूर, नंदोद, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 5 सितंबर को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कोल्हापुर, सतारा, पुणे, रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर, नासिक, अहमदनगर, जलगांव, औरंगाबाद, जालना, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, परभणी, हिंगोली, नांदेड़ , चंद्रपुर, अमरावती और गढ़चिरौली जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, सतारा, रत्नागिरी, पुणे, रायगढ़, ठाणे, मुंबई, पालघर, नासिक, औरंगाबाद और जालना जिलों को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। औरंगाबाद, बीड, परबानी, हिंगोली, नांदेड़, यवतमाल, वाशिम, अमरावती, अकोला, बुलडाना और जलगांव जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी वजह से रत्नागिरी, सतारा, पुणे, रायगढ़ और पालघर जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, जालना, बुलडाना, वाशिम, अमरावती, वर्धा और नागपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़