ताजा खबरें

शिक्षा के मंदिर में बदमाशों की गुंडागर्दी;स्कूल में घुसकर गुंडों ने किया हंगामा

406

मुंबई : मुंबई से सटे कल्याण में स्कूल में घुसकर गुंडागर्दी और हफ्ता उगाही का मामला सामने आया है। दहशत फैलाने वाले गुंडों की गुंडागर्दी सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोप है कि आरोपी अर्जुन सोनवणे, विवेक बर्वे और उनके दो साथीदार जबरन साई इंग्लिश स्कूल में घुस आए और ट्रस्टी मैथिली एवं स्कूल की सीओ श्रीलक्ष्मी मद्दुरु के साथ गुंडागर्दी करते हुए 1 लाख रुपये की मांग की। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक किसी गिरी के कहने पर आरोपियों ने स्कूल में घुसकर हंगामा करते हुए हफ्ता मांगा। इस मामले में स्कूल की सीओ श्रीलक्ष्मी की शिकायत पर कोलसेवाड़ी पुलिस ने अर्जुन सोनवणे, विवेक बर्वे और अन्य दो अज्ञात लोगों पर वसूली का केस दर्ज किया है।

Also Read: ठाणे में 15 साल के लड़के के ऊपर से गुजर गई ट्रक, चली गई जान

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़