बॉलीवुड(Bollywood)की मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम हमेशा अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. यामी ने बाला, ए थर्सडे जैसी फिल्मों में काम किया। यामी ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म विक्की डोनर से किया था। यामी पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों से चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में यामी ने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया।
यामी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे वैलेंटाइन डे बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं उस दिन बहुत परेशान रहती थी। क्योंकि पापा काम के सिलसिले में अक्सर शहर से बाहर रहते थे। इसलिए हम रिक्शा से ट्यूशन जा रहे थे। लेकिन उस दौरान कुछ लड़के बाइक से हमारा पीछे किया करते थे हमें घुरा करते थे। ये आदत मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं आती थी। मैं इन लोगों को पूरी तरह इग्नोर करती थी। यामी ने आगे कहा की एक बार तो एक लड़के ने मेरे हाथ को पकड़ने की ही कोशिश कर दी उस दौरान मैंने उसके हाथ पर ही मार दिया जिसके बाद वो खुद ही डर गया।
Also Read :- https://metromumbailive.com/dont-drink-alcohol-drink-milk-unique-initiative-of-the-mla/