ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

“मैं तो बिकनी पहनूंगी”_मल्लिका शेरावत

409

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड (Sherawat Bollywood) की बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाती हैं। मल्लिका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म RK/RKay के अलावा अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।अब अपने नए इंटरव्यू में भी मल्लिका ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।मल्लिका का कहना है कि भारतीय पुरुषों ने उन्हें हमेशा प्यार दिया है, लेकिन महिलाओं ने उन्हें कभी पसंद नहीं किया।

उन्होंने कहा कि फिल्मों में बोल्ड सीन्स करने पर हमेशा जज किया गया है।मुझे लगता है कि मेरा ग्लैमर उनके लिए कुछ ज्यादा ही शानदार था।मैंने मर्डर फिल्म में बिकिनी पहनी थी।मुझसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ने बिकिनी पहनी थी।लेकिन मैं बेपरवाह थी। मुझे बस इतना था कि मेरे पास शानदार बॉडी है।

मल्लिका ने आगे कहा- क्या आप चाहते हैं कि मैं बीच पर साड़ी पहनूं? नहीं, मैं बिकिनी पहनूंगी। मैंने इसे सेलिब्रेट किया है।लेकिन लोगों के लिए खासकर महिलाओं के लिए इसे हैंडल कर पाना कुछ ज्यादा ही मुश्किल हो गया।पुरुषों को मुझसे कोई प्रॉब्लम नहीं होती थी।

मल्लिका अब जल्द ही फिल्म RK/RKay में नजर आने वाली हैं।एक्ट्रेस अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/shahrukh-and-kartiks-cute-video-won-millions-of-hearts/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़