अगर आप Apple iPhone 14 स्मार्टफोन को सस्ते दाम में खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। क्योंकि, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट शानदार ऑफर दे रहा है। जिसमें iPhone 14 को 12 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। दरअसल Flipkart Big Billion Days सेल चल रही है। इस सेल में Apple iPhone 14 स्मार्टफोन 71 हजार 999 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Apple iPhone 14 की खरीदारी पर कई बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। फोन 128GB और 256GB स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में उपलब्ध है। आईफोन 14 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 71,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को HDFC बैंक कार्ड क्रेडिट के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को इस कार्ड पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।जबकि फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। Apple iPhone 14 स्मार्टफोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 67,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 77,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही 23 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
Apple iPhone 14 स्मार्टफोन 6.1 इंच के लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन A15 बायोनिक चिपसेट को सपोर्ट करता है। फोन लेटेस्ट iOS 16 सपोर्ट के साथ आता है। फोन के रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, पिंक, रेड और ब्लू कलर में आता है।फोन के रियर में 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। दूसरा 12 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Apple ने हाल ही में अपना सेकेंड जनरेशन होमपैड लॉन्च किया है। इसकी कीमत 32 हजार 900 रुपये है। इसे एपल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Also Read:OnePlus का 7 फरवरी को बड़ा इवेंट, स्मार्टफोन, टीवी से पैड लॉन्च, जानें सबकुछ