ताजा खबरें

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने की तीसरी शादी, सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल

451

पाकिस्तान (Pakistan)के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने तीसरी शादी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। रेहम खान के तीसरे पति मिर्जा बिलाल बेग एक अमेरिकी मॉडल और अभिनेता हैं। खास बात यह कि मिर्जा बिलाल बेग की भी यह तीसरी शादी है। रेहम खान ने शादी के बाद मिर्जा बिलाल बेग के साथ एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन ‘जस्ट मैरिड’ लिखा और अपनी शादी की जानकारी दी।

49 साल की रेहम खान ने 36 साल की मॉडल मिर्जा बिलाल बेग से अमेरिका के सिएटल में शादी की। रेहम खान ने एक और ट्वीट किया है। इसमें वह कहती हैं कि आखिरकार मुझे ऐसा लाइफ पार्टनर मिल गया है, जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने आज तीसरी शादी कर ली है. इससे पहले 2014 में उनकी शादी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान से हुई थी। लेकिन एक साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। 1993 में रेहम खान की पहली शादी एजाज रहमान से हुई थी। 2005 में तलाक हो गया। अब उन्होंने तीसरी शादी कर ली है। रेहम खान ने बिलाल से शादी के बाद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें शादी की बधाई दी जा रही है।

Also Read :-https://metromumbailive.com/will-the-school-bus-causing-traffic-jam-in-mumbai-be-stopped/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़