ताजा खबरें

कांजुरमार्ग में श्रेडिंग मशीन में कटे मजदूर के दोनों पैर

444

मुंबई(Mumbai) में पिछले हफ्ते कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड में एक श्रेडिंग मशीन के ब्लेड में फंसने के बाद एक मजदूर – लकरी महतो – ने अपने दोनों पैर खो दिए थे। जिसके बाद मशीन की ज़िम्मेदारी सँभालने वाले सुमंत कदम और नूर मोहम्मद शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जानकरी के लिए आपको बतादें की 19 नवंबर को, लकरी नाईट शिफ्ट में थे और उन्हें श्रेडिंग मशीन का काम सौंपा गया था, जो रीसाइक्लिंग के लिए सामग्री भेजने से पहले कचरे के बड़े टुकड़ों को तोड़ देती है। लकारी की चचेरी बहन श्यामा महतो ने कहा की सुबह करीब 2.40 बजे एक बड़ा पत्थर श्रेडिंग मशीन के ब्लेड में फंस गया, जिससे वह रुक गई जिसके बाद लकरी महतो ने मशीन को रोकने के लिए इमरजेंसी बटन बाया और पत्थर हटाने की कोशिश की। कुछ मिनटों के प्रयास के बाद पत्थर तो हट गया लेकिन उसी समय लकरी ने अपना पैर खो दिया। उनके दोनों पैर ब्लेड में फिसल गए और वो कट गए। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने लकरी को तुरंत कांट्रेक्टर के गाडी में बिठाकर उन्हें सायन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालाँकि, लकरी ने अपने दोनों पैर घुटने से नीचे की ओर खो दिए। अस्पताल के अधिकारियों ने बाद में विक्रोली पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया और जांच करने के लिए एक टीम अस्पताल भेजी गई।वहीं पूछताछ के आधार पर, पुलिस ने बुधवार को श्रेडिंग प्लांट के प्रभारी दो पर्यवेक्षकों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत लापरवाही से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया।

Also Read :- https://metromumbailive.com/alert-issued-in-maharashtra-and-mumbai-in-case-of-aftab-and-shraddha/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़