ताजा खबरें

12 साल की लड़की ने प्यार से किया इंकार तो 20 वर्षीय युवक ने चाकू से कर दी हत्या

389

कल्याण : एक तरफा प्रेम के चलते एक 20 वर्षीय युवक ने तिसगाँव परिसर में रहने वाली एक सातवीं कक्षा की छात्रा की हत्या कर दी, हत्या के बाद आरोपी ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। कोलसेवाड़ी पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बुधवार शाम 8 बजे के करीब चेतना स्कूल परिसर के निवासी आरोपी आदित्य प्रकाश कांबले नामक युवक ने एक बारह वर्षीय नाबालिग लड़की की चाकू के सात आठ वार करके हत्या कर दी। आरोपी आदित्य कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था लेकिन लड़की उससे बातचीत नहीं कर रही थी। बुधवार को जब लड़की अपनी मां के साथ कोचिंग क्लास से वापस आ रही थी तो उसके दुर्गा अपार्टमेंट की सीढ़ी पर ही आदित्य ने पहले उसे धक्का दिया उसके बाद उसके सीने तथा अन्य अंगों पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लड़की को तत्काल एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी आदित्य जब हत्या करके भागने की कोशिश में था तभी मृतका की मां के चिल्लाने पर परिसर के लोगों ने दौड़ा कर आरोपी को पकड़ लिया और कोलसेवाड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच आरोपी आदित्य ने आत्महत्या के उद्देश्य से फिनायल पी लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में पहुंचाया जहां पर उसका उपचार शुरू है। सरेआम हुई इस हत्या से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Also Read:

पुणे शहर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बिग बॉस फेम अभिजीत बिचकुले नाराज, कहा…

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़