केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में यह बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की अधिकृत संख्या 4,984 है। इसकी तुलना में 4120 आईपीएस अधिकारी सेवारत हैं। सरकार ने सिविल सर्विस परीक्षा 2020 से IPS सीधी भर्ती में खाली पदों की संख्या 150 से बढ़ाकर 200 कर दिया है। मंत्री ने कहा कि नए आईपीएस ऑफिसर की भर्तियां रिटायरमेंट, इस्तीफा, मृत्यु, सेवा से हटाने आदि जैसे कारणों से होती हैं। ये भर्तियां UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के बाद पास होने वाले छात्रों को दी जाती है। मंत्री ने बताया कि 1 जनवरी, 2022 तक, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की अधिकृत संख्या 4,984 है और इसमें से 4,120 IPS अधिकारी पद पर नियुक्त किए जा चुके हैं। इस वर्ष 144 आईपीएस अधिकारियों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया है। वहीं, अब तक लगभग 95 आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर नियुक्त किया जा चुका है।
Also Read: घर में हिटर जलाने के नुकसान