एपल के आईफोन का निर्माण बेंगलुरु के पास होसुर में किया जाएगा जिससे करीब 60 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय दूरसंचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। ऐपल के आईफोन अब भारत में बनेंगे। IPhone का निर्माण बैंगलोर के पास होसुर में किया जाएगा।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आईफोन बनाने वाली एप्पल की फैक्ट्री बेंगलुरु के पास होसुर में लगेगी जहाँ आईफोन बनाए जाएंगे। इससे करीब 60 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। रांची और हजारीबाग में रहने वाली छह हजार आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. पहले चरण में इन्हें रोजगार मिलेगा। इसके बाद करीब 60 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने बंगलौर में निर्मित आईफोन के लिए टेंडर लगाया है।iPhone बनाने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका होसुर में एक संयंत्र है। एपल कंपनी ने भारत की कई नामी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों से टाईअप किया है। इसमें एप्पल भारत में फोक्सकोन, विस्तरों और पेगट्रोन के साथ iPhone का निर्माण कर रही है। भारत से एप्पल के आईफोन का निर्यात अप्रैल से अब तक के पांच महीनों में 1 अरब डॉलर को पार कर गया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक नए पावरहाउस के रूप में उभर रहा है। भविष्य में भारत चीन को भी पछाड़ सकता है।
मार्च 2022 तक, भारत से iPhone का निर्यात 1.3 बिलियन डॉलर का था। Apple अपने ज्यादातर iPhone चीन में बनाती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में Apple ने अपनी नीतियों में बदलाव किया है। अमेरिका और चीन के बीच विवाद की पृष्ठभूमि में एपल कंपनी ने भारत को तरजीह दी है। लिहाजा भारत अगले कुछ दिनों में आईफोन प्रोडक्शन में चीन को पीछे छोड़ सकता है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/sanjay-nirupam-varsova/