भारत की पहली बुलेट ट्रेन अगस्त 2027 में चलाना शुरू होगी। शुरुआत में यह ट्रेन 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। (Indias First Bullet)
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। (Indias First Bullet)
मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह बुलेट ट्रेन यात्रियों को बेहद तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी। अनुमान के मुताबिक, अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर अब केवल दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
यह प्रोजेक्ट देश में आधुनिक रेल तकनीक को अपनाने और लंबी दूरी की यात्रा को तेज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा भी सुनिश्चित होगी।
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत होगी। इस ट्रेन के आने से मुंबई और अहमदाबाद के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Also Read: Indias First Bullet: मुंबई-अहमदाबाद के बीच अगस्त 2027 में पहली बुलेट ट्रेन शुरू