ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

international airport : दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद एयरपोर्ट्स को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, बाद में अफवाह निकली

2k
international airport : दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद एयरपोर्ट्स को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, बाद में अफवाह निकली

देश के पांच बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद—को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया। (international airport)

यह धमकी इंडिगो एयरलाइंस को दोपहर करीब 3:30 बजे ईमेल के ज़रिए मिली थी। ईमेल में इन पांचों एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी।

संदेश मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और सभी हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। (international airport)

हालांकि शुरुआती जांच में यह धमकी फर्जी (अफवाह) साबित हुई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाम 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बम मिलने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड, सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे टर्मिनल की सघन जांच की। लेकिन जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने पुष्टि की कि धमकी भरा ईमेल इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर प्राप्त हुआ था, जिसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा एयरपोर्ट्स का भी ज़िक्र था। (international airport)

सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर पांचों हवाई अड्डों पर चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी है। यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीम को तैनात किया गया।

इसी बीच, एक और घटना में मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली। उड़ान के दौरान सुरक्षा अलर्ट मिलने पर विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी जांच की। राहत की बात यह रही कि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, “वाराणसी जाने वाली उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी को सूचित किया गया और सभी सुरक्षा प्रक्रियाएँ अपनाई गईं। विमान सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।”

दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर के एयरपोर्ट्स पर पहले से ही सुरक्षा बढ़ाई गई थी। अब इस ईमेल धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ और ज्यादा सतर्क हो गई हैं। सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ, एयरपोर्ट पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी तेज कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Also Read : Thane-Navi Mumbai : भायंदर को मिलेगी देश की पहली पॉड टैक्सी सेवा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी मंजूरी

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़