बोनी कपूर की बेटी ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में एक नया घर खरीदा है। उन्होंने यह घर करीब 65 करोड़ रुपए में खरीदा है। दिलचस्प बात यह है कि जान्हवी भी इस नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। शुक्रवार को नए घर में पूजा करने के बाद जाह्नवी वहां रहने चली गई हैं। जान्हवी कपूर ने अपने नए घर की एक झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। जान्हवी कपूर का नया घर डुप्लेक्स है और बेहद खूबसूरत भी है। जान्हवी के घर की खास बात यह है कि इसमें एक इनडोर स्विमिंग पूल है और यह घर 8669 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें एक बगीचा भी है। जाह्नवी ने खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर के साथ मिलकर यह घर खरीदा है। इस घर को जाह्नवी ने खासतौर पर डिजाइन किया है। जाह्नवी कपूर ने घर पर ही अपनी कुछ फेवरिट बनाई हैं। उन्होंने अपना बेडरूम खासतौर पर डिजाइन किया है। जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की है।
Also Read: Dharavi Project: जबरदस्त बनेगी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी.. धारावी के विकास के लिए क्या है अडानी का