ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

जावेद अख्तर तालिबानी DNA वाला देशद्रोही-BJP

389

लेखक और संगीतकार जावेद (Jaded) अख्तर ने विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और बजरंग दल की तुलना तालिबानी आतंकियों से की है। जावेद के इस बयान को लेकर भाजपा नेता आक्रामक हो गए हैं। जावेद के इस बयान को लेकर भाजपा (BJP) नेताओं ने उनपर तीखा हमला बोला है।

महाराष्ट्र भाजपा के आध्यात्मिक आघाडी के नेता तुषार (Tushar) भोसले ने कहा कि, RSS के हाथों में सत्ता होने के बावजूद जावेद अख्तर जैसे देश द्रोही लोग सुरक्षित रहते हैं। यह लोग भारत में जहरीली बातें करते। हैं। इसी से ही आरएसएस की विचार और नीति नजर आती है।

इससे पहले भाजपा नेता बाबनखुले ने कहा कि ‘अख्तर को अफगानिस्तान जाना चाहिए और तालिबान आतंकवादियों के साथ रहना चाहिए ताकि वे आतंकवादी समूह की वास्तविकताओं को जान सकें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो देशभक्ति और सेवा के मूल्यों को विकसित करता है। यह समाज के अंतिम तत्व, वंचितों के कल्याण के लिए काम करने वाला एक संगठन है। जावेद अख्तर को अपना यह विवादित बयान वापस लेना चाहिए’।

वहीं इसके अलावा अतुल भातखलकर ने भी जावेद अख्तर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ‘जावेद अख्तर का यह बयान कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद भी तालिबानी विचारधारा वाले हैं, न केवल बेशर्मी की पराकाष्ठा है बल्कि पूरे हिंदू समुदाय का अपमान भी है। हिम्मत है तो अफगानिस्तान जाओ और तालिबान की आलोचना करो। इसलिए जावेद अख्तर अपना बयान वापस लें, हिंदू समुदाय से माफी मांगें। नहीं तो आपके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – जावेद अख्तर अफगानिस्तान जाकर रहें-BJP

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़