ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समुंबईराष्ट्रीय

जावेद अख्तर अफगानिस्तान जाकर रहें-BJP

509

लेखक और संगीतकार जावेद अख्तर ने विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और बजरंग दल की तुलना तालिबानी आतंकियों से की है। जावेद के इस बयान को लेकर अब विवाद बढ़ते नजर आ रहा है। जावेद के इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने उनपर तीखा हमला बोला है।

महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेता चंद्रशेखर बाबनखुले ने कहा कि, ‘अख्तर को अफगानिस्तान जाना चाहिए और तालिबान आतंकवादियों के साथ रहना चाहिए ताकि वे आतंकवादी समूह की वास्तविकताओं को जान सकें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो देशभक्ति और सेवा के मूल्यों को विकसित करता है। यह समाज के अंतिम तत्व, वंचितों के कल्याण के लिए काम करने वाला एक संगठन है। जावेद अख्तर को अपना यह विवादित बयान वापस लेना चाहिए’।

वहीं इसके अलावा अतुल भातखलकर (Atul Bhatkhalker) ने भी जावेद अख्तर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ‘जावेद अख्तर का यह बयान कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद भी तालिबानी विचारधारा वाले हैं, न केवल बेशर्मी की पराकाष्ठा है बल्कि पूरे हिंदू समुदाय का अपमान भी है। हिम्मत है तो अफगानिस्तान जाओ और तालिबान की आलोचना करो। इसलिए जावेद अख्तर अपना बयान वापस लें, हिंदू समुदाय से माफी मांगें। नहीं तो आपके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

Report by : Rajesh Soni

Also read : सिद्धार्थ शुक्ला की एक्स गर्लफ्रेंड रश्मि ने लिखा ”दिल टूट गया”

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़