ताजा खबरें

Jio ने 5G लॉन्च करने के लिए IIT-बॉम्बे के Techfest के साथ मिलाया हाथ।

376

भारत में 5G टेक्नोलॉजी के विकास को लिए IIT-बॉम्बे के टेकफेस्ट से Jio ने हाथ मिलाया है और 26वें संस्करण में, Jio 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे भारत में उपभोक्ता परीक्षण के लिए अपना पहला 5G लॉन्च करेगा। पवई टेकफेस्ट में आने वाले सभी लोगों को 5जी वाई-फाई की मुफ्त सुविधा दिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस, 2022 के छठे संस्करण के दौरान 5जी सेवाओं की शुरुआत की थी। पवई में होने वाला टेक्फेस्ट प्रोजेक्ट दुनिया में 5G का सबसे बड़ा टेस्ट होगा और यह तकनीक टेलिकम्यूनिकेशन इंडस्ट्री में गेम चेंजर साबित होगा।
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और हाई-स्पीड पर डेटा ऐनालिटिक्स में प्रयोग होने वाली 5G टेक्नॉलजी का इस्तेमाल रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और ऑटोमोबाइल जैसे अन्य सेक्टर्स में लाखों लोगों की जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला होगा। 5G टेक्नॉलजी में 4G के मुकाबले 10 गुना ज्यादा डेटा स्पीड मिलेगी।

Also Read :- https://metromumbailive.com/precaution-kotak-debit-card-service-will-be-closed-in-a-few-hours/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़