ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में छाईं कंगना रनौत

438

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangna Ranauth)की अपकमिंग मूवी ‘इमरजेंसी’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अवतार में दिख रही हैं। उनकी पहली झलक ही बहुत दमदार है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘पेश है #EmergencyFirstLook! दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक का चित्रण…।’

इमरजेंसी’ के फर्स्ट लुक पोस्टर की बात करें तो कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप को पूरी तरह से अपना लिया है। पोस्टर में कंगना के हाथ में चश्मा और आंखों में निराशा झलक रही है। इस पोस्टर के साथ एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसे खुद कंगना ने लिखा और डायरेक्ट है। ये मूवी उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स में बन रही है।

वीडियो की शुरुआत होती है एक फोन कॉल से। ये वॉशिंगटन, डीसी 1971 की बात है। इस फोन को सेक्रेटरी रिसीव करता है और फिर एक बड़े से ऑफिस में जाता है, जहां इंदिरा गांधी यानी कंगना रनौत फाइलों को देख रही होती हैं। यहीं पर कंगना की पूर्व प्रधानंत्री के रूप में पहली झलक देखने को मिलती है। वो कहती हैं, ‘अमेरिका के प्रेसिडेंट को कह देना, मुझे मेरे दफ्तर में सब मैडम नहीं, सर कहते हैं।’ इसके साथ ही बैकग्राउंड में आवाज आती है, ‘राष्ट्रपति जी ने आपातकाल की घोषणा की है, इसे आतंकित होने का भय नहीं है।’ इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है, ‘उन्हें प्रेजेंट कर रही हूं, जिन्हें ‘सर’ कहा जाता था।’

इमरजेंसी’ कंगना रनौत के डायरेक्शन में बनी दूसरी मूवी है। इससे पहले कंगना ने ‘मणिकर्णिका’ का डायरेक्शन किया था। इस मूवी के सीक्वल की भी अनाउंसमेंट हो चुकी है। कंगना जल्द ही ‘मणिकर्णिका रिटर्न’ लेकर आएंगी।

इससे पहले कंगना रनौत को ‘धाकड़’ मूवी में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई । ऐसे में कंगना को अपनी ‘इमरजेंसी’ मूवी से काफी उम्मीदें हैं।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :-https://metromumbailive.com/protest-rally-taken-out-in-ghatkopar-against-dalit-massacre/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़