ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कपिल शर्मा बने फ़ूड डिलीवरी बॉय, सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल

489

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों भुवनेश्वर (Bhubaneswar) की सड़कों पर फूड डिलीवरी राइडर बनकर घूम रहे हैं। इस वजह से उनके फैंस कपिल को लाइव देख पा रहे हैं। कपिल शर्मा अपनी आने वाली फिल्म में फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में कपिल के लुक की फोटो अब वायरल हो गई है।

एक फैन ने ट्विटर पर कपिल शर्मा की फोटो शेयर की है। फोटो में कपिल शर्मा फूड डिलीवरी बॉय के लुक में नजर आ रहे हैं। ऑरेंज रंग की टी-शर्ट पहने कपिल शर्मा बाइक पर बैठे हैं। उनके पीठ पर एक बड़ा बैग है। उनके सिर पर नीले रंग का हेलमेट भी है। सिग्नल पर कई वाहनों के बीच कपिल अपनी बाइक लेकर खड़े हैं।

फैन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सर, मैंने आज आपको लाइव देखा. कपिल ने इस फोटो को शेयर करते हुए कहा, ”किसी को मत बताना.” इस फोटो में सभी की निगाहें कपिल शर्मा पर हैं. कपिल बाइक पर हैं और सब उन्हें देख रहे हैं। तो कपिल शर्मा अपने ही ख्यालों में मग्न नजर आ रहे हैं। वहीं इस फोटो पर लोग जमकर मजेदार कमैंट्स भी कर रहे हैं।

इसी बीच कुछ दिन पहले कपिल शर्मा और डायरेक्टर नंदिता दास ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। कपिल ने इंस्टाग्राम पर मुलाकात की एक फोटो भी शेयर की थी।

नंदिता दास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के नाम का अभी ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म में कपिल शर्मा फूड डिलीवरी राइडर के रोल में नजर आएंगे। इस फ़िल्म में कपिल शर्मा के साथ एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फ़िल्म में वह उनकी पत्नी की भूमिका निभाने जा रही हैं ।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/who-expressed-concern-about-the-increasing-patients-of-corona-said-corona-will-spread-again/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़