ताजा खबरें

टेलीप्रॉम्प्टर देख जोक्स पढ़ते है कपिल शर्मा, भड़के लोग बोले न्यूज़ एंकर भी तो ऐसे ही करते है

369

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा इस समय ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। वजह है कि उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। कपिल के फैन्स को लगता था कि कपिल मौके पर ही जोक्स बना लेते हैं और लोगों को हंसा देते हैं, लेकिन एक शख्स ने उन्हें टेलीप्रॉम्प्टर से पढता देख लिया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद कपिल ट्रोल टी हुए लेकिन कई लोगों ने कहा की इसमें गलत कुछ भी नहीं क्यूंकि न्यूज़ एंकर्स भी यही करते है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह टेलीप्रॉम्प्टर पर स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो स्क्रीन को जूम करके रिकॉर्ड किया गया है। सेट की खिड़की पर एक टेलीप्रॉम्प्टर की झलक दिख रही है। इस पर एक स्क्रिप्ट लिखी होती है और कपिल इसे पढ़कर शूटिंग करते नजर आते हैं। वीडियो में कपिल को टेलीप्रॉम्प्टर यूज करते देख यूजर ने हैरानी जताई। यूजर ने कहा, मुझे लगा कि कपिल अपने आप जोक्स बनाते और बोलते हैं, लेकिन यह मेरा भ्रम था, कपिल की बातें और जोक्स पहले से लिखे हुए हैं, वह उन्हें टेलीप्रॉम्प्टर का उपयोग करके बोलते हैं।सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. जहां कपिल के फैन्स ने उनका पक्ष लिया वहीं कपिल के हेटर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन कपिल को सपोर्ट करने वालों की संख्या कुछ ज्यादा ही नजर आई. लोगों ने कपिल की तारीफ करते हुए कहा कि इतने बड़े शो की शूटिंग के लिए टेलीप्रॉम्प्टर जरूरी है।न्यूज़ एंकर भी ख़बर पढ़ते हुए टेलीप्रॉम्प्टर की मदद लेते हैं’, उन्होंने टेलीप्रॉम्प्टर की मदद ली ताकि शूटिंग के दौरान डायलॉग न भूलें। ‘जब आप रिकॉर्डिंग कर रहे होते हैं, तो आपको टेलीप्रॉम्प्टर की आवश्यकता होती है, अगर सही समय पर कुछ गलत हो जाता है तो इसके लिए ये एक बेहतरीन विकल्प होता है।

Also Read: मुंबई पुलीस कि सायबर पुलीस ने अपराधीयों पर कसा शिंकजा

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़