ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबई

कस्तूरबा पुलिस ने 2 फर्जी FSSAI के अधिकारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

388

मुंबई के कस्तूरबा पुलिस ने 2 ऐसे फर्जी FSSAI के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। जो होटल, रेस्टोरेंट, मेडिकल शॉप, राशन की दुकानों पर जाकर चेकिंग करने के नाम पर ठगी का काम किया करते थे। कस्तूरबा पुलिस स्टेशन की हद में एक होटल पर इन फर्जी FSSAI अधिकारियों ने रेड़ डालकर जांच पड़ताल करना शुरू किया है। जिससे होटल मालिक को इनके व्यवहार पर शक हुआ। जिसके बाद होटल मालिक ने कस्तूरबा पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही कस्तूरबा पुलिस तत्काल होटल पर पहुंची और इन दोनों फर्जी FSSAI अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी धर्मेश शिंदे (25), वर्धन सालुंखे (28) दोनों कांदिवली के रहने वाले हैं। इनके पास से फर्जी FSSAI के अधिकारी का आईडी कार्ड और महाराष्ट्र सरकार का पेपर बोर्ड और भी बहुत सारी चीजें बरामद की गई है। इन फर्जी FSSAI अधिकारियों ने अब तक मुंबई के किन-किन पुलिस स्टेशनों की हद में ऐसे वारदात को अंजाम दिया है।इसकी जांच कस्तूरबा पुलिस कर रही है।

Also Read: पति अपने दोस्तो के साथ मिलकर करवाता था पत्नी बलात्कार ;पत्नी ने लगाया संगीन आरोप

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़