Kunal Kamra Taunt : स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, और पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इस बीच, कामरा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक व्यंग्यात्मक गाना गाते नजर आ रहे हैं। (Kunal Kamra Taunt)
कामरा के गाने “हम होंगे कंगाल एक दिन” में उन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर तंज कसा है। उन्होंने गाया, “मन में अंधविश्वास, देश का सत्यनाश… होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर, पुलिस के पंगे चारों ओर।” इस वीडियो में हैबिटेट कॉमेडी क्लब स्टूडियो में हुई तोड़फोड़ के दृश्य भी दिखाए गए हैं।
कामरा ने इस गाने के जरिए बेरोजगारी, दंगे, अंधविश्वास और राजनीति पर कटाक्ष किया है। उन्होंने स्टूडियो में हुई तोड़फोड़ की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया। उनके इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। जहां कुछ लोग इसे साहसिक कदम बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे विवाद को बढ़ाने वाली हरकत कह रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई और इस मामले में आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। (Kunal Kamra Taunt)
Also Read : Mumbai : अनधिकृत फेरीवालों का मुद्दा गरमाया, भाजपा और मनसे आक्रामक