कुछ दिन पहले मुम्बई के गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलनी(Aarey Colony) में 4 वर्षीय बच्चे पर खूंखार शिकारी जानवर तेंदुए(Tendua) ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले के बाद अब वन विभाग के अधिकारी और पुलिस भी सतर्क हो गई है।

हालही में वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरक्षण किया। और इस इलाके में लाइट लगाने का सुझाव दिया। इसके अलावा मानव बस्तियों के इर्दगिर्द की बड़ी-बड़ी घास, छोटी-बड़ी झाड़ियों के अलावा सड़कों का भी दुरुस्तीकरण का काम किया जाएगा।

पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब रात 8.30 बजे 4 साल के बच्चे आयुष यादव पर तेंदुए ने हमला किया था। इस हमले में बच्चा लहूलुहान हो गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जोगेश्वरी ट्रामा सेंटर में भर्ती किया था। अब इलाज के बाद बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन इस हमले के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

अब आरे पुलिस वन विभाग की मदद से तेंदुए के आने जाने वाले मार्ग पर लाइट लगाएगी। इस काम में यहां के स्थानीय विधायक रविन्द्र वायकर की भी मदद ली जाएगी। इस हमले के बाद वन विभाग और आरे पुलिस की स्थानीय विधायक रविन्द्र वायकर के साथ बैठक हुई थी। इसी बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – गड्ढों को लेकर सख्त हुई मुम्बई महानगर पालिका

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x