ताजा खबरें

मुंबई में 23 वीं मंज़िल से गिरी लिफ्ट, एक मजदूर की मौत

364

मुंबई के विक्रोली में एक निर्माणाधीन इमारत की 23वीं मंजिल से दोपहर लिफ़्ट ढह जाने से हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गयी वही तीन लोग घायल हो गए। विक्रोली रेलवे स्टेशन के पश्चिम में श्री सिद्धिविनायक कोऑपरेटिव सोसाइटी में खुदाई का काम बुधवार से शुरू हो गया था लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे अचानक लिफ़्ट 23वीं मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लिफ्ट में फंसे तीन मजदूरों को बाहर निकाला। लेकिन हादसे में मजदूर शिवम जायसवाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए थे दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे तक उसे घर से निकालने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Also Read: पाकिस्तान में ये क्या हो रहा है? कई अभिनेत्रियों से आर्मी चीफ के संबंध, वहीं इमरान खान खुद को कहते थे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़