ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मेगाब्लॉक के कारण लोकल यात्रियों को होगी परेशानी!

524

मध्य रेलवे मुंबई मंडल दिवा स्टेशन पर पुराने रूट रिले इंटरलॉकिंग भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं मध्य रेलवे पर अप और डाउन फास्ट ट्रैक स्लीव कार्य, ओएचई स्लीविंग और क्रॉस ओवर पॉइंट कार्य के लिए एक मेगा ब्लॉक (Mega Block) लिया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रातः 07.55 बजे से सायं 07.50 बजे तक डाउन फास्ट लोकल ट्रेनों को मुलुंड/ठाणे एवं कल्याण स्टेशनों के बीच धीमे रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। जिसके कारण यह लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित स्टॉप के अनुसार स्टेशन पर रूककर 10 से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।

वहीं सुबह 08.30 बजे से रात 09.12 बजे तक, कल्याण से छूटने वाली फ़ास्ट लोकल ट्रेनों को ठाणे / मुलुंड स्टेशनों के बीच आप धीमी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। जिसके कारण निर्धारित समय के अनुसार स्टेशन पर यह ट्रेनें रुकेंगी। लेकिन निर्धारित समय से 10 से 15 मिनट देरी से दौड़ेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/दादर से चलने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच पांचवी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। जिसके कारण यह ट्रेनें निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट देरी से पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि इस विशेष मेगाब्लॉक से होने वाली असुविधा के संबंध में रेल प्रशासन का सहयोग करें। बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए विशेष मेगाब्लॉक की आवश्यकता है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/banks-will-remain-closed-for-9-days-in-the-month-of-april/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़