ताजा खबरें

Mumbai Local Update: मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा ठप, रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़

1.5k
Mumbai Local Update: मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा ठप, स्टेशन पर भारी भीड़

Mumbai Local Train update: ठाणे के बाद दादर और मुंबई में भी तूफानी बारिश देखने मिली और जिसके बाद मुंबई को इसका भारी फटका लगा है. इस बीच, तूफानी हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और मुंबई की लाइफलाइन भी ठप हो गई है। मध्य रेलवे पर स्लो लोकल ट्रेनें पूरी तरह से बंद हो गई है और वहीँ पश्चिम रेलवे पर लोकल ट्रेन 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही है। लोकल सेवा ठप होने से ऑफिस से घर जा रहे मुंबईकरों को भारी समस्या का सामना करना पढ़ रहा है। दादर और CSMT स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से यात्रिओं की भारी भीड़ देखने के लिए मिल रहा है।

मुंबई लोकल सेवा ठप होने की वजह से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है और लोकल ट्रेन की गेट पर लटक कर जाने के लिए मजबूर दिख रहे हैं यात्री। मुंबईकरों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। (Mumbai local news update)

मुंबई में बारिश के बाद जो भी नुक्सान हुआ है उसका मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जानकारी ली। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। चैतावनी जारी होने के बाद मुंबई में फायर ब्रिगेड और मनपा को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है।

इसके अलावा मुंबई में अब तक 2 बड़े हादसे सामने आये है। पहेला हादसा मुंबई के घाटकोपर में हुआ है जहां एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया और इस हादसे में कई गाड़ियां होर्डिंग के पीछे फस गए। दूसरा हादसा वडाला में देखने मिला है जिसमे एक बड़ा बैनर का टावर सड़क पर गिर गया जिसके वजह से कई गाड़िया टावर के निचे आ गए।

ठाणे जिले के बदलापुर, वांगानी इलाके भी तेज़ हवाओं की चपेट में आ गए। इस हवा से खुद को बचाने के लिए, नागरिकों ने अडोसा की ओर देखा, जबकि कुछ अपने घरों में पहुँच गए। हालाँकि, यह देखा गया कि कुछ स्थानों पर पत्र उड़ गए।

ALso Read: मुंबई, ठाणे में आ गया तूफ़ान, तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़