ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राज ठाकरे के नए आवास शिवतीर्थ पर होगा भगवान गणेश जी का आगमन

426

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव (ganesh utsav)का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आम से लेकर खास तक इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। कई नेता और अभिनेताओं के घर भगवान गणेश का आगमन होता है। इस बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे के नए आवास शिवतीर्थ पर भी बाप्पा का आगमन होने वाला है।

राज ठाकरे के आवास पर डेढ़ दिन के लिए गणपति बाप्पा विराजित होंगे। ऐसी जानकारी मिल रही है। आपको बता दें कि, “कुछ महीने पहले ही राज ठाकरे अपने नए आवास शिवतीर्थ में शिफ्ट हुए हैं। वो यहां उनके पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

दो महीने पहले राज ठाकरे की हिप बोन की सर्जरी हुई थी। जिसके कारण दो महीनों तक राज ठाकरे राजनीति से दूर रहे थे। वहीं अब राज ठाकरे पूरे तरीके से एक्टिव नजर आ रहे हैं। राज ठाकरे और उनकी पार्टी पूरे तरीके से महानगर पालिका चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/vijay-deverakonda-defeated-akshay-aamir-on-the-very-first-day/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़