कोरोनादुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रराष्ट्रीय

महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक को लेकर जारी किए नए दिशानिर्देश, जानिए क्या बंद और शुरू?

156

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में 29 जुलाई को राज्य सरकार और टास्क फोर्स की टीम के बीच प्रदेश में अनलॉक को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अनलॉक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जनता को मीडिया के हवाले से दी थी।

राजेश टोपे ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि, ‘बैठक में राज्य सरकार ने प्रदेश के 25 ज़िलों को कोरोना पाबंदियों से ढील देने का फैसला लिया है। वहीं प्रदेश के11 जिलों को लॉकडाउन से किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है। यहां सभी तरह की पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी। वहीं आज मुख्मयंत्री ने सांगली में अनलॉक को लेकर घोषणा थी। जिसके बाद से सबको दिशानिर्देशों का बेसब्री से इंतजार था। लेकि अब सीएमओ द्वारा अनलॉक को लेकर नए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।

नए दिशानिर्देश:-

व्यापारियों को राहत –

नए दिशानिर्देश के मुताबिक, महाराष्ट्र के 25 जिलों में रात 10 बजे तक दुकान और मॉल्स को खोलने की अनुमति होगी। वहीं शनिवार को दुकानों को सिर्फ दोपहर 3 बजे तक खोलने की अनूमति होगी। लेकिन रविवार को आवश्यक दुकानों को छोड़कर अन्य सभी तरह की दुकानें बंद रहेगी। पर एक बार फिर होटल मालिकों के हाथ निराशा लगी है। क्योंकि होटल्स को सिर्फ 4 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

दफ्तरों को छूट-

सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति।
हालांकि मुख्यमंत्री ने सभी दफ्तरों मालिकों को वर्क फ्रॉम होम जारी रखने की सलाह दी है।

धार्मिक स्थल और थिएटर बंद-

राज्य के सारे धार्मिक स्थल और सिनेमाघरों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

लोकल ट्रेन पर फैसला नहीं-
मुम्बई लोकल में आम आदमी को यात्रा की अनुमति देने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। जिसके चलते आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए सवाल पूछा कि, ‘वैक्सीन की दो डोज लेने वालों को लोकल में एंट्री क्यों नहीं दी जा रही है। वैक्सीन लेने के बाद भी अगर घर पर बैठना पड़े तो वैक्सीन लगवाने का क्या मतलब? सरकार आम आदमी की जरूरतों पर ध्यान दें। गुरूवार को राज्य सरकार अदालत में जवाब देगी।

मालूम हो कि, आज मुख्यमंत्री ने सुबह सांगली में अनलॉक को लेकर कहा कि, ”राज्य में दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति दी जा रही है। हालांकि, यह राहत ऐसे जिलों में होगी, जहां कोरोना मरीजों की संख्या कम है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ किया कि, ‘जहां कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा है, वहां पाबंदियां जारी रहेंगी। वहीं साफ हो गया है कि मुंबई लोकल अभी भी बंद रहेगी।

बता दें कि, महाराष्ट्र के जिन 25 जिलों को प्रतिबन्धों से राहत दी गई है। उनमें धुले, नंदूरबार, जलगांव, नासिक,अमरावती, नागपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, वाशिम, बुलढाणा, परभणी, लातूर, औरंगाबाद, हिंगोली, वर्धा, मुम्बई, ठाणे, अकोला,जालना, यवतमाल, नांदेड़, ओस्मानबद, भंडारा शामिल हैं।

वहीं प्रदेश के 11 जिलों में पाबंदियां में किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई है। इन सभी जिलों में लेवल 3 की पाबंदियां लागू रहेंगी। कोंकण के 4 ज़िलों को लेवल 3 में रखा गया हैं। जिनमें रत्नागिरी, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग शामिल हैं। वहीं पश्चिम महाराष्ट्र के 5 ज़िलों को लेवल 3 में रखा गया है। जिनमें पुणे, सोलापुर, कोल्हापुर, सातारा और सांगली शामिल हैं। वहीं उत्तर महाराष्ट्र के अहमदनगर और मराठवाड़ा के बीड जिले को लेवल 3 में रखा गया है।

हालांकि अब भी मुम्बई के आम आदमी को मुम्बई लोकल के शुरू होने का इंतजार है। क्योंकि आम मुम्बई बिना लोकल ट्रेन के अधूरा है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : पुणे के मेयर ने की शहर को अनलॉक करने की मांग, कहा-‘मैं 15 दिनों से सरकार से संपर्क में हूँ मैं, लेकिन….’

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x