कोरोनाठाणेताजा खबरेंदेशनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के गृहमंत्री बदले की राजनीति करने में व्यस्त-BJP

322

रविवार यानी 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुम्बई से गोवा जा रही क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग पार्टी का पर्दाफाश किया था। इसी पार्टी से एनसीबी ने शाहरुख खान के लड़के आर्यन खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल पर निशाना साधा है।

पाटिल ने कहा कि, ‘NCB छापेमारी की कार्रवाई कर हाईप्रोफाइल ड्रग पार्टी का पर्दाफाश करती है। लेकिन राज्य का गृहमंत्रालय और गृहमंत्री सो रहे हैं। दिल्ली से ATS आकर मुम्बई में आतंकवादियों को पकड़ती है। मुम्बई और महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। राज्य के गृहमंत्री बदले की भावना से प्रेरित राजनीति करने में व्यस्त है।

उन्होंने आगे पुलिस पर आरोप लगाया कि, ‘फिलहाल पुलिस राज्य सरकार के आदेश पर वसूली के काम में लगी हुई है। ऐसे प्रकार की स्थिति है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – किसानों के साथ भारत-पाक युद्ध जैसा बर्ताव क्यों-संजय राउत

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़